रेल यात्री सावधान! मई के पहले पखवाड़े में कैंसिल रहेंगी कई लोकल ट्रेनें, रूट भी डायवर्ट

 ट्रेन परिचालन में सुधार के लिए कई रेलवे स्टेशनों, यार्ड व रेलखंड पर उन्नयन कार्य चल रहा है। सिगनल व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली किशनगंज रेलवे स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलाकिंग का काम पूरा किया जाना है।

इस कारण मई के पहले पखवाड़े में कुछ ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा। रोहतक इंटरसिटी सहित कई लोकल ट्रेनें निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया जाएगा।

निरस्त रहने वाली ट्रेनें

🚫 ट्रेन निरस्तीकरण लिस्ट (मई 2026)
ट्रेन का नाम / नंबर निरस्त रहेगी
नई दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी (14323/14324) 5 मई से 13 मई तक
पुरानी दिल्ली-जींद पैसेंजर (54031) 5 मई से 14 मई तक
जींद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54032) 5 मई से 13 मई तक
पुरानी दिल्ली-नरवाना पैसेंजर (54033) 11 मई व 12 मई
नरवाना-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54034) 4 मई से 13 मई तक
पुरानी दिल्ली-जाखल पैसेंजर (54035) 5 मई से 13 मई तक
जाखल-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54036) 10 मई से 12 मई तक
शकूरबस्ती-नई दिल्ली ईएमयू (64018) 5 मई से 13 मई तक
पुरानी दिल्ली-शामली पैसेंजर (54057) 4 मई से 13 मई तक
शामली-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54058) 5 मई से 14 मई तक
पुरानी दिल्ली-नरवाना पैसेंजर (54033) 10 मई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *