जम्मू-कश्मीर में यात्रियों को आज से ढीली करनी पड़ेगी जेब, 18 प्रतिशत तक बढ़ा किराया

जम्मू-कश्मीर परिवहन आयुक्त विशेष पाल महाजन ने वीरवार को 18 प्रतिशत यात्री किरायों में बढ़ोतरी के साथ फिलहाल पहले चरण में बसों, टैक्सियों व ई-आटो की नई यात्री किराया सूची के संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है जबकि मिनी बसों की संशोधित किराया सूची भी एक-दो दिनों के भीतर जारी हो जाएगी।

अलबत्ता मिनी बसों की पहले तीन किलोमीटर के आधार पर नई यात्री किराया सूची जारी कर दी गई है। सरकार की ओर से आज जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, पहली मई से यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

नई यात्री किराया सूची के अंतर्गत अब कश्मीर संभाग के मैदानी क्षेत्रों में प्रति किलोमीटर प्रति सवारी किराया 1.19 रुपये की बजाय 1.40 रुपये निर्धारित किया गया है जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में अब प्रति सवारी, प्रति किलोमीटर किराया 1.64 रुपये की बजाय 1.94 रुपये निर्धारित किया गया है।

इसी तरह जम्मू संभाग के मैदानी क्षेत्रों में प्रति सवारी, प्रति किलोमीटर किराया 1.12 रुपये से बढ़कर 1.32 रुपये और मैदानी क्षेत्रों में 1.59 रुपये से बढ़कर 1.88 रुपये निर्धारित किया गया है।

इसी बीच आल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एंव मिनी बस वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन विजय सिंह चिब ने बताया कि जम्मू संभाग में सात हजार मिनी बसों के रुटों की संशोधित किराया सूची तैयार की जा रही है। इसमें एक-दो दिन का समय भी लग सकता है।

फिलहाल मिनी बस चालक परिवहन विभाग द्वारा जारी की गई नई संशोधित किराया सूची के आधार पर किराया वसूल सकेंगे। अलबत्ता जैसे ही मिनी बसों की नई यात्री किराया सूची तैयार हो जाएगी उसके तुरंत बाद मिनी बस चालकों को निर्धारित रूटों के आधार पर नई यात्री किराया सूची उपलब्ध करवा दी जाएगी।

परिवहन विभाग की ओर से मिनी बसों की भी संशोधित यात्री किराया सूची जारी की गई है। इसके अनुसार अब मिनी बसों में पहले तीन किलोमीटर के सफर के लिए सात रुपये की बजाय आठ रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

पांच किलोमीटर तक के सफर के लिए अब 12 रुपये की बजाय 14 रुपये किराया वसूला जाएगा। 10 किलोमीटर तक के सफर के लिए अब 15 रुपये की बजाय 18 रुपये, 15 किलोमीटर सफर के लिए 17 रुपये की बजाय 20 रुपये और 20 किलोमीटर तक के सफर के लिए 22 रुपये की बजाय 26 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

टाटा मैजिक आटो में सफर करने वाले यात्रियों से अब पहले तीन किलोमीटर के लिए 7.35 रुपये की बजाय नौ रूपये, पांच किलोमीटर तक के सफर के लिए 12.26 रुपये की बजाय 14 रुपये और 10 किलोमीटर तक के सफर के लिए 14.72 रुपये की बजाय 17 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नई यात्री किराया सूची के तहत अब जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन और प्राइवेट ऑपरेटरों के वाहनों में सफर करने वाले दिव्यांगों, स्वतंत्रता सेनानियों, थेलेसिमिया मरीजों, केंसर से पीड़ित मरीज, मूक एवं बधिर सहित नेत्रहीनों से यात्रा के दौरान 50 प्रतिशत किराया ही वसूला जाएगा।

यात्री वाहनों मे सफर करने वाले विद्यार्थियों से दिन में सुबह और दोपहर को स्कूल व कालेजों में आने-जाने के दौरान ही सिर्फ 50 प्रतिशत किरायों में छूट दी जाएगी। इसके अलावा वीरनारियों को भी किरायों में छूट दी जाएगी। वीरनारियों को जिला सैनिक बोर्ड से जारी किए गया पहचान पत्र उपलब्ध करवाना होगा। यात्री वाहनों में दिव्यांगों और महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखने के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

बसों का रूट पुराना किराया नया किराया

जम्मू से नगरोटा 14 रुपये 17 रुपये
जम्मू से अखनूर 34 रुपये 40 रुपये
जम्मू से सुंदरबनी 114 रुपये 135 रुपये
जम्मू से मेंढर 327 रुपये 386 रुपये
जम्मू से पुंछ 385 रुपये 454 रुपये
जम्मू से राजौरी 242 रुपये 286 रुपये
जम्मू से डोडा टाउन 231 रुपये 273 रुपये
जम्मू से बनिहाल 230 रुपये 271 रुपये
जम्मू से भद्रवाह 250 रुपये 295 रुपये
जम्मू से किश्तवाड़ 318 रुपये 375 रुपये
जम्मू से सनासर 179 रुपये 211 रुपये
जम्मू से सांबा 45 रुपये 53 रुपये
जम्मू से हीरानगर 76 रुपये 90 रुपये
जम्मू से लखनपुर 103 रुपये 122 रुपये
जम्मू से कठुआ 97 रुपये 114 रुपये
जम्मू से घड़ी 76 रुपये 90 रुपये
जम्मू से मकवाल 23 रुपये 27 रुपये
जम्मू से बिश्नाह 23 रुपये 27 रुपये
जम्मू से अरनिया 48 रुपये 57 रुपये
जम्मू से घो मन्हासां 17 रुपये 20 रुपये
जम्मू से अखनूर 34 रुपये 40 रुपये
पंजर्तीथी से बजालता 12 रुपये 14 रुपये
बस स्टैंड से नगरोटा 17 रुपये 20 रुपये
बस स्टैंड से पुरमंडल 37 रुपये 44 रुपये
दोमेल से कटड़ा 25 रुपये 30 रुपये
रियासी से कटड़ा 44 रुपये 52 रुपये
रियासी से कनथान 48 रुपये 57 रुपये

एयर कंडीशन बसों का किराया

पहले – अब

जम्मू से कटड़ा 139 रुपये, 164 रुपये
रेलवे स्टेशन जम्मू से कटड़ा 173 रुपये, 204 रुपये
जम्मू से श्रीनगर 879 रुपये, 1037 रुपये

सुपर डीलक्स बसों का किराया

पहले – अब

जम्मू से कटड़ा 104 रुपये, 123 रुपये
जम्मू रेलवे स्टेशन से कटड़ा 131 रुपये, 155 रुपये
जम्मू से किश्तवाड़ 511 रुपये, 603 रुपये
जम्मू से भद्रवाह 442 रुपये, 522 रुपये
जम्मू से बनिहाल 393 रुपये, 464 रुपये
जम्मू से पुंछ 602 रुपये, 710 रुपये
जम्मू से श्रीनगर 672 रुपये, 793 रुपये
जम्मू से पत्नीटाप 273 रुपये, 322 रुपये

डीलक्स बसों 2×2 और 27 सीटर बसों का किराया

पहले – अब

जम्मू से कटड़ा 87 रुपये, 103 रुपये
जम्मू रेलवे स्टेशन से कटड़ा 108 रुपये, 127 रुपये
जम्मू से बनिहाल 322 रुपये, 380 रुपये
जम्मू से पुंछ 509 रुपये, 601 रुपये
जम्मू से राजौरी 326 रुपये, 385 रुपये
जम्मू से श्रीनगर 550 रुपये, 649 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *