पंजाब के पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों की पट्टी की राजनीति में सक्रियता से हलचल, क्या सिअद में होगी घर वापसी?

 पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व किसानों के भीषण पितामा कहलाए जाते प्रताप सिंह केरों की तीसरी पीढ़ी के तौर पर आदेश प्रताप सिंह केरों वर्ष 1997 से पट्टी की सरगर्म राजनीति का हिस्सा हैं।

विधानसभा के लगातार चार चुनाव जीतकर गठबंधन की सरकार में तीन बार केबिनेट मंत्री बने केरों इन दिनों पट्टी क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां चलाने लगे हैं। पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के जेल जाने के बाद केरों का सरगर्म होना कई सियासी पार्टियों लिए चिंता का कारण बन रहा है। हालांकि अकाली दल को केरों के कदवार वाला अभी तक कोई नेता नहीं मिल पा रहा।

1997 में कांग्रेस को छोड़कर आदेश प्रताप सिंह केरों ने शिअद का दामन थामा था। विधायक का चुनाव जीतते ही वह गठबंधन की सरकार में कर आबकारी मंत्री बने। 2002 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन केरों जीतने में कामयाब रहे। 2007 में तीसरी बार जीत दर्ज करवाकर वह खाद्य आपूर्ति मंत्री बने।

2012 में जीत का चौका लगाते दोबारा इसी मंत्रालय पर काबज हुए। इस बार केरों महज 59 मतों से जीते थे। 2017 में उनको पहली बार हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि पट्टी से कांग्रेस के हरमिंदर सिंह गिल विधायक बने। 2022 में केरों दूसरी बार चुनाव हारे, क्योंकि आप की तरफ से लालजीत सिंह भुल्लर ने यहां से जीत दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *