चंदौली में डंपर की चपेट में आने से वृद्ध की गई जान, ग्रामीणों ने लगाया जाम

 क्षेत्र के विठवल गांव के पास सोमवार की सुबह चकिया मुगलसराय मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।  घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया।

वह जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। भटौली गांव निवासी 70 वर्षीय नरेंद्र कुमार झा चकिया स्थित अपने आवास से पैतृक गांव भटौली जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब सात बजे बिठवल गांव के पास अनन्या पैलेस लान के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि डंपर उनके सिर पर चढ़ गया। आरोप है कि पिछले छह महीने में डंपर की चपेट में आने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके लिए पुलिस और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों की ओर से बैठक भी गई थी। इसके बाद भी डंपर तेज रफ्तार से सड़क पर चलते हैं। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *