आंध्र प्रदेश: झरने में डूबने से तीन नाबालिग लड़कियों ने गंवाई जान, सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ हादसा

4.4kViews
1567 Shares

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में झरने में डूबने से तीन नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह सभी लड़कियां हुकुमपेटा मंडल में बुर्जा पंचायत के पास मुल्लुंगुम्मी झरने को देखने गई थी। इस दौरान फोटो और सेल्फी लेने के लिए तीन लड़कियां पानी की धारा के बीच में मौजूद एक बड़ी चट्टान पर चढ़ गई, तभी अचानक फिसलकर सभी पानी में गिर गई।

तेज धार में बहने से गई जान

पुलिस ने आगे बताया कि आस-पास मौजूद स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन पानी की तेज धार लड़कियों को बहा ले गई। इसके बाद पानी में उनके शव मिले। हालांकि, बाकी दो लड़कियां सुरक्षित बच गई। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस और राजस्व अधिकारी ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

बता दें कि, इस दुखद घटना ने अल्लूरी जिले के झरनों पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी हैं। यह जिला अपने सुंदर पिकनिक स्थलों और मनमोहक झरनों के लिए जाना जाता है, जहां से पहले भी डूबने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं को लेकर अधिकारी ने बताया कि कई पर्यटक चेतावनियों को नजर अंदाज करके फोटो और वीडियो बनाने के लिए खतरनाक इलाकों में चले जाते हैं, जिससे जान का खतरा बना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *