कॉस्ट्यूम रेडी, टिकट्स-होटल थे बुक… रणवीर सिंह के Don 3 विवाद पर अशोक पंडित का रिएक्शन, 45 करोड़ पर फंसा पेंच

 डॉन 3 से अचानक एग्जिट लेने की वजह से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) विवादों में आ गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के साथ अनबन और 45 करोड़ की डिमांड के बीच अब अशोक पंडित ने इस बारे में बात की है।

जब रणवीर ने फिल्म से किनारा कर लिया तो फरहान अख्तर ने उनके सामने 45 करोड़ की डिमांड रखी थी जो प्रोडक्शन पर खर्च हुआ। मामला न सुलझने के बाद फरहान द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉय (FWICE) के पास गए और FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित रणवीर के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया।

डॉन 3 विवाद पर अशोक पंडित का रिएक्शन

अब अशोक पंडित ने पिंकविला की हिंदी वेबसाइट के साथ बातचीत में डॉन 3 के विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि फैसले लेने से पहले वह सभी प्रक्रियाओं से गुजरे थे। उन्होंने कहा, “निर्माता और निर्देशक हमारे पास आए और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने हमें बताया कि वे यह फिल्म बना रहे हैं और पहले ही 45 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं। अगर आप 300 करोड़ रुपये की फिल्म बना रहे हैं, तो इस तरह के प्री-प्रोडक्शन खर्च स्वाभाविक हैं। फिर यूनिट को शूटिंग के लिए रवाना होने से ठीक तीन हफ्ते पहले हीरो (रणवीर सिंह) पीछे हट गए।”

फरहान और रणवीर के बीच हुई थी चैट

अशोक पंडित ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के चैट के बारे में भी बात की थी। सबकुछ तैयार था। मगर अचानक रणवीर के हटने से परेशानी बढ़ गई। फिल्ममेकर ने आगे कहा, “हमने रणवीर, फरहान और रितेश सिधवानी के बीच व्हॉट्सऐप पर हुई बातचीत को देखा। स्टाइलिंग पूरी हो चुकी थी, कॉस्ट्यूम तय हो गए थे, टिकट बुक हो गए थे, होटलों का इंतजाम हो गया था और यूनिट को तीन हफ्ते के अंदर रवाना होना था।”

अशोक पंडित ने डॉन 3 के मेकर्स का साथ देते हुए बताया कि कोई भी प्रोड्यूसर बिना एक्टर की तरफ पक्की सहमति के इस तरह के पैसे खर्च नहीं करता है। उन्होंने कहा कि असहयोग निर्देश जारी करने से पहले FWICE ने कई बार रणवीर सिंह से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *