आगरा में भीषण अग्निकांड, गत्ता फैक्ट्री से उठीं आग की ऊंची लपटें, सहमे आसपास के लोग

8.7kViews
1886 Shares

ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित गुलाब नगर में शुक्रवार को एक गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लपटें फैक्ट्री की दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं।

आग की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पास में बने एक मकान की दीवार भी इसकी चपेट में आकर गिर गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। ज्वलनशील सामग्री अधिक होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रशासन और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *