गोरखपुर छताई पुल से आमी नदी में गिरा अनियंत्रित ट्रेलर, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

8.4kViews
1539 Shares

खजनी-गोरखपुर मार्ग पर स्थित आमी नदी के छताई पुल पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक अनियंत्रित ट्रेलर पुल की रेलिंग (डिवाइडर) तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरा।

खजनी पुलिस के अनुसार, यह घटना 9 और 10 अप्रैल की मध्यरात्रि (लगभग 12 बजे के बाद) की है। ट्रेलर के अनियंत्रित होने के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।

ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी। पुल पर चढ़ते समय चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर सीधे रेलिंग तोड़कर नदी में जा समाया। चश्मदीदों का यह भी दावा है कि चालक नशे की हालत में था और वाहन में अकेला सवार था।

 

घटना की सूचना मिलते ही खजनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक की पहचान गुलहरिया थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव निवासी राजेश पासवान (40) के रूप में की है। पुलिस ने उसे सुरक्षित अपनी कस्टडी में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *