यूपी में माध्यमिक विद्यालयों की गतिविधियों की होगी ऑनलाइन निगरानी, शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार

3.6kViews
1029 Shares

 शिक्षा की गुणवत्ता और सरकार के नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने के लिए अब प्रदेश के साथ मंडल स्तर पर भी माध्यमिक विद्यालयों की गतिविधियों की निगरानी होगी, इससे माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के लिए ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र से लागू होगी। इस पहल से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, वित्तीय प्रगति और भौतिक उपलब्धियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अपर राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा माध्यमिक द्वारा ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय को भी जोड़ा गया है।

 

राजधानी समेत हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव और रायबरेली के माध्यमिक विद्यालयों में संचालित समग्र शिक्षा की गतिविधियों का ऑनलाइन देखा जा सकेगा। किसी भी स्तर पर शिथिलता या विलंब की स्थिति में समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *