कौन है बाइक्स का असली किंग? Honda के दबदबे के बीच इन 4 भारतीय कंपनियों का बजा डंका

साल 2025 के ऑटोमोबाइल आंकड़ों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वैश्विक-टू-व्हीलर मार्केट में एशियाई कंपनियों का सिक्का जम कर बोल कर रहा है। हाल ही में जारी रिपोर्ट (McD और SIAM के मुताबिक) से पता चलता है कि दुनिया भर में बाइक और स्कूटर की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। आइए जानते हैं 2025 की टॉप परफॉर्मेंस के बारे में।

Honda की एकतरफा बढ़त

जापानी कंपनी Honda 20.2 मिलियन यूनिट्स की बिक्री के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है। यह संख्या दूसरे स्थान पर मौजूद कंपनी से लगभग चार गुना ज्यादा है जो Honda की ग्लोबल पहुंच और पहुंच और भरोसे को दर्शाती है।

भारतीय कंपनियों की परफॉर्मेंस

टॉप-10 की लिस्ट में भारतीय कंपनियों ने भी अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। टॉप-10 की लिस्ट की बात करें तो Hero Motocorp 5.9 मिलियन यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं TVS Motor 3.7 मिलियन और Bajaj 3.3 मिलियन के साथ पांचवें और छठें स्थान पर हैं। क्लासिक बाइक प्रेमियों की पसंद Royal Enfield भी 1.1 मिलियन की बिक्री के साथ टॉप-10 में अपनी जगह पक्की की है।

इलेक्ट्रिक और चीनी ब्रांड्स की एंट्री

बदलते दौर में Yadea (4.5 मिलियन) जैसी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने चौथे स्थान पर कब्जा कर सबको चौंका दिया है। वहीं चीन के Haojue (1.9 मिलियन) और Zongshen (1.0 मिलियन) जैसे ब्रांड्स भी अपनी किफायती कीमत और यूटिलिटी सेगमेंट की वजह से काफी लोकप्रिय रहे हैं।

प्रीमियम सेगमेंट का प्रदर्शन

अगर बात करें शौकीन और रेसिंग बाइक्स की तो Kawasaki (5 लाख), KTM (3.7 लाख) और BMW Motorrad (2.2 लाख) ने प्रीमियम सेगमेंट में अपनी साख बचाए रखी है। हालांति, इनकी बिक्री का आंकड़ा बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन ब्रांड वैल्यू के मामने में ये कंपनियां आगे रहती हैं।

यहां दिए गए सभी आंकड़े अनुमानित है और इन्हें समझने में आसानी के लिए राउंड ऑफ किया गया है। यहां नीचे टॉप-20 कि लिस्ट दी गई है:

Rank Brand Name Sales (2025) Country
1 Honda 20.2 Million Japan
2 Hero MotoCorp 5.9 Million India
3 Yamaha 4.8 Million Japan
4 Yadea 4.5 Million China
5 TVS Motor 3.7 Million India
6 Bajaj 3.3 Million India
7 Suzuki 2.0 Million Japan
8 Haojue 1.9 Million China
9 Italika 1.3 Million Mexico
10 Royal Enfield 1.1 Million India
11 Zongshen 1.0 Million China
12 Loncin (Voge) 900,000 China
13 Niu Technologies 800,000 China
14 Piaggio Group 550,000 Italy
15 Kawasaki 500,000 Japan
16 Kymco (Agility 125) 450,000 Taiwan
17 CFMoto 400,000 China
18 KTM (Pierer Mobility) 370,000 Austria
19 SYM 300,000 Taiwan
20 BMW Motorrad 220,000 Germany

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *