77 करोड़ और खेल खत्म… गुरुवार को ‘धुरंधर’ ने भरी उड़ान, यह सपना होगा पूरा?

3.3kViews
1151 Shares

 रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अकेले ही राज कर रही है। इंडिया में धांसू बिजनेस करने वाली यह फिल्म दुनियाभर में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म तो पहले ही बन चुकी है और अब यह तीसरे नंबर पर अपना कब्जा जमाने के लिए बेचैन है।

22वें दिन की कमाई के बाद आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निशाने पर साउथ की एक और बड़ी फिल्म है। अब किस मूवी का रिकॉर्ड तोड़ने के पीछे पड़ा है ‘धुरंधर’? आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:

22वें दिन ‘धुरंधर 2’ की कुल इतनी हुई कमाई

‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) की रफ्तार भले ही 21वें दिन थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन अभी भी यह फिल्म कई बड़ी मूवीज के लिए खतरा बनी हुई है। 21वें दिन कुल 1,653.67 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली इस मूवी के 22वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को मूवी के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी कमाई की है:

  • गुरुवार का कलेक्शन (Day 22): सिंगल डे पर फिल्म ने 11.56 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।
  • टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 22 दिनों में इस फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 1,665.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
  • ओवरसीज कलेक्शन: विदेशी मार्किट में मूवी ने अभी तक टोटल 410 करोड़ रुपये का तगड़ा बिजनेस किया है।

    77 करोड़ कमाकर ‘पुष्पा 2’ से छीनेगी सिंहासन?

    रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर ‘धुरंधर 2’ अभी कमाई के मामले में तीन बड़ी भारतीय फिल्मों से पीछे है। हालांकि, अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इसे महज 77 करोड़ रुपये की और दरकार है, जो इस फिल्म के लिए बिल्कुल मुमकिन लग रहा है। बता दें कि ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड कुल 1,742.10 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

    ‘धुरंधर 2’ के पास 17 अप्रैल तक बॉक्स ऑफिस का खुला मैदान है, क्योंकि ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) से पहले फिलहाल कोई भी ऐसी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जो आदित्य धर की इस स्पाई-थ्रिलर को टक्कर दे सके। ऐसे में अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई में फिर से बड़ा उछाल आने के पूरे चांसेस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *