कौन हैं IPS माधव उपाध्याय? पहली ही पोस्टिंग में लगे अवैध वसूली के आरोप, सरकार ने लिया एक्शन
राजस्थान में अवैध वसूली के आरोप में ट्रेनी आईपीएस माधव उपाध्याय को उनकी पहली पोस्टिंग से हटा दिया गया। जानकारी के अनुसार उनपर खनिज का अवैध खनन करने वालों से वसूली के आरोप लग थे। इसके बाद मामले की जांच अजमेर जीआरपी एसपी नरेन्द्र सिंह ने शुरू की।
इस दौरान ट्रेनी आईपीएस माधव उपाध्याय, गंगरार सीओ शिवन्या सिंह और शाहबाद सीओ रिछपाल मीणा को उनकी पोस्टिंग से हटाने का आदेश जारी किया गया। फिलहाल, मुख्य आरोपी अजय पांचाल सहित अन्य आरोपियों के बीच वॉट्सएप चैटिंग में 30-40 लाख रुपए तक के लेन-देन की बात सामने आई है।
विधायक का करीबी है मुख्य आरोपी
सूत्रों की माने तो जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के निजी सहायक रहे अजय पांचाल की कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से दोस्ती थी। पांचाल के विधानसभा के सामने एमएलए क्वार्टर में पार्टी के कई वीडियो भी सामने आए हैं। जहां पर पुलिसकर्मी पांचाल के साथ पार्टी करते थे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

