मैनपुरी में चकबंदी अधिकारियों की प्रताड़ना से आहत किसान ने दी जान, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

1042 Shares

 कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी 70 वर्षीय किसान संग्राम सिंह ने सोमवार की रात को खेत पर पड़ी झोपड़ी में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह उनका शव लटका देख स्वजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें चक तालाब किनारे करने और सही करने के नाम पर चकबंदी अधिकारियों पर रुपये मांगने के आरोप लगाए गए हैं।

मृतक के पुत्र सुनील ने भी आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में चकबंदी चल रही है। जानबूझकर चकबंदी कर्मियों ने उनके चक तालाब किनारे कर दिए गए हैं। तब से लगातार पिता चक सही जगह बनवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई।

इसी से आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *