नरेंद्र सिंह बने नए सीओ ट्रैफिक, एसएसपी नीरज जादौन ने अलीगढ़ के छह थानों के इंचार्ज बदले

5.1kViews
1602 Shares

कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने छह निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्हें नए थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए प्रभारी निरीक्षक, गौंडा नरेंद्र सिंह को क्षेत्राधिकारी यातायात बनाया है।

शिवप्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना टप्पल से हटाकर थाना क्वार्सी की जिम्मेदारी दी गई

एसएसपी के पीआरओ के अनुसार निरीक्षक शिवप्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना टप्पल से हटाकर थाना क्वार्सी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक नरेंद्र कुमार को थाना क्वार्सी से थाना टप्पल भेजा गया है। निरीक्षक बालेंद्र सिंह को थाना सासनीगेट से थाना गौंडा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक विजय सिंह को थाना छर्रा से थाना गांधीपार्क की जिम्मेदारी दी गई है।

उदयभान सिंह को थाना छर्रा का प्रभारी निरीक्षक

एसएसपी ने निरीक्षक राजवीर सिंह परमार को थाना गांधीपार्क से हटाकर थाना सासनीगेट भेजा गया है। वहीं निरीक्षक उदयभान सिंह को साइबर क्राइम थाना से स्थानांतरित कर थाना छर्रा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *