छत्तीसगढ़: 22 हाथियों के झुंड ने किशोरी पर किया हमला, हो गई मौत; महुआ चुनने गई थी जंगल

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के जंगल में हाथियों के हमले में 14 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। किशोरी अपने रिश्तेदारों के पास ग्राम चिनिया आई थी।

शनिवार सुबह लगभग छह बजे वह जंगल में महुआ चुनने गई थी। इस दौरान लगभग 22 हाथियों के झुंड ने उस पर अचानक हमला कर दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के समय पास में मौजूद एक व्यक्ति किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। उसने बताया कि हाथियों का दल पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में विचरण कर रहा था। बता दें कि अप्रैल माह में महुआ का फूल एकत्र करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलों का रुख करते हैं, इस दौरान हाथियों का विचरण सामान्य रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *