एफए कप के क्वार्टर फाइनल में मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल को 4-0 से हराया

1101 Shares

 एर्लिंग हालैंड की हैट्रिक के दम पर मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार को लिवरपूल को 4-0 से हराकर एफए कप के सेमीफाइनल में आसानी से जगह बना ली। गत चैंपियन लिवरपूल ने शुरुआती आधे घंटे में अच्छा खेला, जिसमें मोहम्मद सालाह ने एक शुरुआती मौका गंवा दिया, लेकिन 37वें मिनट में निको ओराइली पर फाउल के बाद जब हालैंड ने पेनाल्टी स्पाट से पर गोल कर सिटी को शुरुआती बढ़त दिला दी।

इसके बाद हालैंड ने पहले हाफ के स्टापेज टाइम के दूसरे मिनट में अपना दूसरा गोल किया। यह गोल एंटोनी सेमेन्यो के एक बेहतरीन क्रास पर लगाए गए सटीक हेडर से हुआ। वहीं ब्रेक के पांच मिनट बाद सेमेन्यो ने सिटी के लिए तीसरा गोल किया।

उन्होंने रायन चेर्की के पीछे से आए एक पास को पकड़ा और उसे खूबसूरती से जियोर्गी मामार्दाशविली के ऊपर से चिप करके गोल में बदल दिया। इसके बाद 57वें मिनट में हालैंड ने क्रासबार के निचले हिस्से से टकराकर गोल में जाने वाले शाट के साथ अपनी हैट्रिक पूरी की। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैचों में चेल्सी का मुकाबला पोर्ट वेल से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *