होर्मुज संकट के बीच मिला नया रूट, ओमान के रास्ते भारतीय जहाज समेत 4 पोत सुरक्षित निकले

5.1kViews
1154 Shares

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज में पाबंदी लगा रखी है। जिसके कारण दुनियाभर में गैस और तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इस बीच जहाजों के आवागमन को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है।

दरअसल, ईरान के होर्मुज वाले सीमा को दरकिनार करते हुए, ओमान की प्रादेशिक समुद्री सीमा के भीतर से एक नया सुरक्षित रास्ता खोजा गयाहै। इस नए रास्ते से भारतीय मालवाहक जहाज समेत समेत चार बड़े पोत गुजरे हैं।

ओमान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र का उपयोग करने वाला यह नया रूट न सिर्फ जहाजों के लिए सुरक्षित है, बल्कि वैश्विक शिपिंग पर बढ़ते दबाव और ईरान की होर्मुज में नाकाबंदी को कम करने के लिए शुरुआती संकेत दे रहा है।

यह नया मार्ग वैश्विक शिपिंग दबाव को कम करने और जहाजों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे तेल और गैस की आपूर्ति पर असर कम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *