Dhurandhar 2 Worldwide Collection: विदेशों में ‘हमजा’ का तेज वार! रणवीर की फिल्म की कमाई से हिल गया बॉक्स ऑफिस

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर : द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) की आंधी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने दो हफ्ते में ही दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। रिलीज के केवल 15 दिनों में यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Collection) ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड तोड़े हैं, जिनमें अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग, पहले और दूसरे हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई, दुनियाभर में सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड और सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली और पेड प्रीव्यू में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म शामिल है।

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

धुरंधर 2 ने अब दुनियाभर में कमाई का जादुई आंकड़ा छू लिया है। फिल्म ने 16 दिनों में धमाकेदार कलेक्शन किया है। सैकनिल्क के मुताबिक, पेड प्रिव्यू को मिलाकर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने दुनियाभर में 1523 करोड़ रुपये के पार कारोबार कर लिया है।

किन फिल्मों को पछाड़ सकती है धुरंधर 2?

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 फिल्में प्रभास की बाहुबली 2, पुष्पा 2 और दंगल है। बाहुबली 2 ने दुनियाभर में 1810 करोड़ के करीब कारोबार किया था। वहीं पुष्पा 2 का 1700 करोड़ के करीब और दंगल की कमाई 2000 करोड़ के आसपास है। 16 दिनों में धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1500 करोड़ कमा लिए हैं, ऐसे में अंदाजा लग रहा है कि यह बाहुबली 2 और पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ेगी।

नॉर्थ अमेरिका में धुरंधर 2 ने रचा इतिहास

विदेश में फिल्म ने पहले दो हफ्ते में 367 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे यह नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है और पहले ही हफ्ते में ओवरसीज मार्केट में सबसे बड़ी भारतीय फिल्म साबित हुई है।

धुरंधर : द रिवेंज ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1148.58 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि इसका नेट कलेक्शन (टैक्स के बाद) फिलहाल 959.37 करोड़ रुपये है। अभी तक हिंदी फिल्मों में वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म आमिर खान अभिनीत दंगल (2016) है जिसने वर्ल्डवाइड 2070 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *