Indian Railway Update: स्पेशल से नियमित हुई धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, किराए में बंपर कटौती
भुवनेश्वर से धनबाद के बीच मंगलवार को स्पेशल ट्रेन ने अंतिम फेरा लगाया। धनबाद से भुवनेश्वर के बीच बुधवार को अंतिम फेरा लगाएगी। भुवनेश्वर से धनबाद के बीच बुधवार से अब नियमित ट्रेन चलेगी। धनबाद से भुवनेश्वर की नियमित रेल सेवा दो अप्रैल से शुरू होगी। स्पेशल का टैग हटते ही दोनों ओर से ट्रेन का नंबर बदल जाएगा।
किराए में भी 25 प्रतिशत की कमी आएगी। धनबाद से स्पेशल बन कर चल रही ट्रेन सुबह 7:45 पर भुवनेश्वर पहुंचती है। नियमित ट्रेन सुबह 8:15 पर पहुंचेगी। धनबाद से खुलने तथा धनबाद आगमन के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। इस ट्रेन के नियमित होने से झारखंड और ओडिशा के यात्रियों को लाभ होगा।
धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल कोराना काल से पहले गरीब रथ के रूप में चलती थी। कोराना में लाकडाउन के बाद रेल सेवा शुरू हुई तो गरीब रथ का परिचालन बंद हो गया। यात्रियों की मांग के बाद धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल का परिचालन शुरू हुआ। हालांकि स्पेशल का दर्जा देते हुए किराया बढ़ा दिया गया था। अब नियमित होने से किराया में कमी आएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

