नालंदा से पटना तक: बार-बार दोहराई जा रही भगदड़ की त्रासदी, बिहार क्यों नहीं ले रहा सबक?

Bihar Sharif के मघड़ा गांव स्थित शीतलाष्टमी मंदिर में हालिया भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग घायल हुए। यह हादसा भारी भीड़ और अफरा-तफरी के बीच हुआ।

पटना 2014: गांधी मैदान में 42 लोगों की मौत

3 अक्टूबर 2014 को Gandhi Maidan में दशहरा के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 42 लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। भीड़ निकासी के सीमित रास्ते हादसे का प्रमुख कारण बने।

पटना 2012: छठ पूजा में 20 लोगों की जान गई

19 नवंबर 2012 को Patna के अदालतगंज घाट के पास छठ पूजा के दौरान भगदड़ मची थी। इस हादसे में करीब 20 लोगों की मौत और तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।

बेगूसराय 2017: सिमरिया घाट पर भगदड़

Begusarai के सिमरिया गंगा घाट पर 2017 में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान भगदड़ मची थी। इस दौरान कई लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। मौके पर वैकल्पिक रास्ते की कमी बताई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *