ऋषिकेश में रिहायशी इलाकों में घूमती रही हथिनी, अटकी रहीं लोगों की सांसें

बीते सोमवार की देर रात नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत मंशा देवी वार्ड में एक हथिनी आ धमकी और करीब तीन घंटे तक क्षेत्र में घूमती रही। सूचना पर पहुंची वन विभाग के गश्ती दल ने हथिनी को बड़ी मुश्किल से जंगल की ओर भगाया।

नगर व ग्रामीण क्षेत्र में घूमती रही हथिनी, अटकी रही सांसें

वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश रेंज गंभीर सिंह धमांदा ने बताया कि सोमवार रात करीब 11.30 बजे एक बड़ी हथिनी मंशा देवी क्षेत्र में पहुंची। वन विभाग की टीम ने हथिनी को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोका। इस दौरान हथिनी मंशा देवी वार्ड से अमित ग्राम वार्ड होते हुए ग्रामसभा गुमानीवाला व भट्टोवाला में पहुंच गई। विभागीय गश्ती दल ने हथिनी को भट्टोवाला क्षेत्र से जंगल की ओर भगाया। बताया कि हथिनी ने कोई जान-माल की हानि नहीं की।

चार दिन पहले ढालवाला में भी आई थी हथिनी

रेंजर जीएस धमांदा ने बताया कि यह हथिनी चार दिन पहले टिहरी जिले के ढालवाला क्षेत्र में भी पहुंची थी। यह हथिनी भद्रकाली के जंगल से ऋषिकेश रेंज के बाईपास मार्ग के जंगल में पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *