भरी महफिल में Virat Kohli का रोमांस, Anushka Sharma करने लगीं ब्लश; देखती रह गईं RCB की नई मालकिन

 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस साल का पहला IPL मैच हुआ और जीत RCB के नाम रही। आरसीबी ने 6 विकेट से SRH को हराया। विराट कोहली ने टीम की जीत के बाद बीवी पर प्यार लुटाकर जश्न मनाया।

अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली का मनोबल बढ़ाने के लिए लंदन से लौटीं और स्टेडियम में आरसीबी का मैच देखा। इस दौरान कपल का रोमांस छा गया। सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री के चर्चे हो रहे हैं।

स्टेडियम में विराट-अनुष्का का रोमांस

दरअसल, हुआ यूं कि जैसे ही RCB ने जीत हासिल की, वैसे ही पहले विराट कोहली ने स्टेडियम पर मौजूद लोगों से मिले और फिर स्टैंड्स की ओर मुड़कर अपनी लेडी लव को फ्लाइंग किस दी। विराट का यूं प्यार लुटाता देख अनुष्का ब्लश करने लगीं। उन्होंने भी अपने पति को फ्लाइंग किस दी और शरमाने लगीं।

कपल को देखती रह गईं अनन्या बिरला

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रोमांस देख RCB की नई मालकिन अनन्या बिरला (Ananya Birla) भी देखती रह गईं। जैसे ही विराट ने बीवी को फ्लाइंग किस दिया, यह देखते ही अनन्या अनुष्का को देखती ही रह गईं। उनका प्यार देख उनके चेहरे पर भी मुस्कान आ गई।

क्रिकेट मैच के बीच सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रोमांस छाया हुआ है। एक यूजर ने लिखा, “सबसे क्यूट मोमेंट। विराट और अनुष्का के बीच का फ्लाइंग किस लाइमलाइट लूट गया।” एक ने कहा कि लगता है कि दोनों अभी भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लोग विराट को Pookie बुला रहे हैं।

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म

अनुष्का शर्मा पिछले 8 सालों से बड़े पर्दे से गायब हैं। आखिरी बार उन्हें जीरो में देखा गया था। उन्होंने ओटीटी फिल्म कला में भी कैमियो किया था। वह झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकड़ा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं लेकिन इसकी रिलीज को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में ऐसी चर्चा थी कि अनुष्का अल्लू अर्जुन की फिल्म से कमबैक कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *