लॉन्च वाले दिन लास्ट मिनट में तैयार हुआ Dhurandhar 2 का वायरल गाना, जैस्मिन सैंडलस ने दी है आवाज

 रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के बारे में तो आपने अब तक सुन ही लिया होगा। इसके म्यूजिक ने भी तहलका मचाया हुआ है। सोशल मीडिया पर धुरंधर द रिवेंज के गाने खूब वायरल हो रहे हैं और लोग इन पर रील्स भी बना रहे हैं।

फिर चाहें वो अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का फिर से (Phir Se) हो, जैस्मिन सैंडलस का जाइए सजना (Jaiye Sajna), शाश्वत सचदेव का दिल से गुजरते हैं या फिर जुबिन और इरशाद कामिल का आखिरी इश्क सबने चार्टबस्टर पर धूम मचा रखी है।

वायरल हो रहा जैस्मिन सैंडलस का गाना

लेकिन इन सबमें सबसे वायरल गाना है जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज का जाइए सजना। इस गाने के ऑडियो को अब तक 12 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। सतिंदर सरताज ने इस गाने में मात्र एक लाइन गाई है और ये लोगों के दिलों में घर कर गई। लेकिन क्या आपको पता है कि लॉन्च वाले दिन ये गाना बस कुछ ही मिनटो में तैयार हुआ था।

लॉन्च वाले दिन आखिरी मिनट किया तैयार

दरअसल, गाने की रचना और उसे पूरा करने का काम संगीत लॉन्च के दिन, 17 मार्च को ही किया गया था वो भी फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से ठीक दो दिन पहले। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में जैस्मिन ने खुद बताया कि शाश्वत सचदेव जिन्होंने दोनों ही फिल्मों में काम किया है लास्ट मिनट में मिलकर इसे पूरा किया। सिंगर ने गाना म्यूजिक लॉन्च वाले दिन सुबह 4 बजे पूरा किया।

किसी ने नहीं की थी कल्पना- जैस्मिन

उन्होंने आगे कहा, “कुछ-कुछ हिस्से हमने तीन महीने पहले लिख लिए थे, रिकॉर्ड कर लिए थे, और एकदम से फाइनल हो गए… पूरा एल्बम बन गया है और एक अच्छा गाना है जो आपको लगता है कि यह अच्छा है, यह खूबसूरत है। यह अकेलेपन और धोखे की भावना को बखूबी दर्शाता है। पूरी टीम और मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि इस गाने का क्या कमाल होगा! अभी, दुनिया भर में सभी भारतीय इस गाने की चर्चा कर रहे हैं।”

धुरंधर की दोनों फिल्मों में जैस्मीन सैंडलस ने कुल मिलाकर पांच ट्रैक में अपनी आवाज दी है, जिसमें मूल फिल्म का टाइटल ट्रैक शरारत, मैं और तू, आरी आरी और जाइए सजना शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *