उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारी सुबोध मणि शर्मा ने मांगा वीआरएस, क्या है वजह?

1301 Shares

 पीसीएस अधिकारी सुबोध मणि शर्मा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) मांगा है। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है।

वे इस समय प्रतापगढ़ रानीगंज तहसील में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात हैं। उन्हें वर्ष 2024 में तहसीलदार से उपजिलाधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली थी।

नियुक्ति विभाग को वीआरएस के लिए भेजे प्रार्थना पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अब नौकरी कर पाने की बात लिखी है।

उन्होंने आवेदन पर विचार करते हुए जल्द वीआरएस देने की मांग की है। नियुक्ति विभाग उनके प्रार्थना पत्र पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही उनके वीआरएस स्वीकृत हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *