पंजाब के अबोहर में ‘यमदूत’ बने बेसहारा पशु, बाइक सवार युवक को मारी टक्कर; हालत गंभीर

शनिवार रात पशु की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलीपुरा का रहने वाला करीब 35 साल का सुखविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह जो कि शनिवार शाम को अपने किसी रिश्तेदार को मिलने के लिए अबोहर आया हुआ था और रात को वापिस अपने बाईक पर अपने गांव जा रहा था कि जब वह कुलार गांव के निकट पहुंचा तो अचानक सडक पर पशु आने से उसमें टकराकर बुरी तरह से घायल हो गया।

आसपास के लोगो ने इसकी सूचना 108 एंबूलेंस चालकों को दी जिन्होंने उसे तुरंत अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसे प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। जिस पर उसके रिश्तेदार उसे श्रीगंगानगर ले गए।

लोगों ने बताया कि यहां के लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर बेसहारा पशुओं की भरमार है जिनके कारण आए दिन सडक हादसे होते हैं प्रशासन को जल्द पशुओं की इस समस्या का हल निकालना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *