रांची में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, 15 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

 पंडरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड स्थित एक घर में भीषण चोरी हुई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 4 अलमारी तोड़ते हुए लाखों रुपए के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

पड़ोसियों ने गेट खुला होने की दी सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान मालिक विजय कुमार साहू रामनवमी पूजा के बाद अपने पैतृक आवास गुमला गए हुए थे। इसी दौरान देर रात पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर घर का गेट खुला होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य रात में ही रांची पहुंचे।

15 लाख रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार

घर पहुंचने पर देखा गया कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखी अलमारी भी क्षतिग्रस्त थी। चोर अलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो चुके थे।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना तत्काल पंडरा ओपी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की तलाश के लिए छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *