चंदौसी बड़ा बाजार में सब्जी कारोबारी को गोली मारी, जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षाें में हुआ बवाल

शहर के बड़े बाजार में सुबह को बवाल हो गया। जमीन के विवाद में दो कारोबारी पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी और लाठी-डंडे चलने के बाद फायरिंग हो गई। गोली सब्जी कारोबारी के हाथ में लगने से वह घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। घटना से शहर में हलचल मच गई।

चंदौसी के बड़े बाजार में बवाल, जमीनी विवाद में सब्जी कारोबारी को मारी गोली

बड़े बाजार में पुरानी सब्जी मंडी में निखिल गुप्ता पक्ष द्वारा चार दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। जिस जमीन पर दुकानें बन रही हैं। उस जमीन पर बड़े बाजार में घड़ी की दुकान चलाने वाले व्यापारी निशांत वार्ष्णेय भी अपना दावा कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कई दिनोें में तनातनी का माहौल बना हुआ है।

हाथ में गोली लगने से हुए घायल, पुलिस ने गोली चलाने वाले के भाई को पकड़ा, हंगामा

इस क्रम में शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे निखिल गुप्ता, उनके भाई अर्पित और पिता गोपीराम दुकानों पर पहुंचे और शटर लगवाने का शुरू करवा दिया। आरोप है कि निशांत व उसका भाई प्रशांत आए और लाठी-डंडों के साथ मारपीट करते हुए तमंचे से फायरिंग कर दी। जिससे गोली निखिल के बाए हाथ में गोली लग गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *