शिमला के मंदिरों में ट्रांसजेंडर बनकर घूम रहा बांग्लादेशी स्टूडेंट, हिंदू रक्षा मंच ने उठाया मामला; खुफिया तंत्र पर सवाल

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिमला के एक मंदिर में बांग्लादेशी छात्र के ट्रांसजेंडर वेश में पहुंचने के कथित मामले ने राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में चिंता बढ़ा दी है। हिंदू रक्षा मंच का आरोप है कि शिमला के निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला एक बांग्लादेशी छात्र सैफदुल इस्लाम मंदिरों में किन्नर बनकर भक्तों से पैसे वसूलने का काम कर रहा है। इस संबंध में शिमला पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।

शिकायत के मुताबिक, यह शख्स खुद को इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर बांग्लादेशी स्टूडेंट बताता है, जबकि मंदिरों में ट्रांसजेंडर बनकर पैसे मांगता है। छात्र के बांग्लादेशी होने के चलते मामला और भी अधिक गंभीर बन गया है। भारतीय जनता पार्टी ने भी इस पूरे मामले में गंभीरता से जांच की मांग की है।

यह इंटेलिजेंस फेलियर : जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे इंटेलिजेंस फेलियर बताया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मामले में गंभीरता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए. अगर इस मामले में सच्चाई है, तो यह राज्य की खुफिया तंत्र कहा फेलियर है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की घटनाएं केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा से भी हो सकता है।

सरकार की विधायकों पर नजर, ऐसी हरकतों पर नहीं

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के विधायकों के फ़ोन सर्विलांस पर रखे जाते थे, लेकिन जिन चीज़ों पर नजर रखी जानी चाहिए, वहां लापरवाही हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में सच्चाई पाई गई, तो वह सदन के अंदर भी इस मामले को उठाएंगे।

बांग्लादेश एम्बेसी से बात करेंगे : विधायक

शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने इस पूरे मामले में एक्शन लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई छात्र स्टडी वीजा पर भारत आया है, तो उसे अपने दायरे में सीमित रहना चाहिए। मीडिया के जरिये यह मामला उनके ध्यान में आया है। वे इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों से बात कर उन्हें सख्त एक्शन लेने के लिए कहेंगे। विधायक हरीश जनारथा ने इस पूरे मामले में बांग्लादेश एम्बेसी के ज़रिये कार्रवाई की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *