छोटेलाल खरवार ने यह भी स्पष्ट किया कि अपनी बात जिम्मेदारों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए उन्होंने गीत का सहारा लिया, क्योंकि यह माध्यम अधिक संवेदनशील और प्रभावशाली है। विदित हो कि सांसद लोकगीत गाने के लिए भी जाने जाते हैं और समय-समय पर सांस्कृतिक माध्यमों से अपनी बात रखते रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि जनपद की लंबित रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सके।