सिंगरौली जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार विभागीय टीम लगातार निगरानी और जांच अभियान चला रही है। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा ग्राम भलियाटोला, तहसील सरई में जांच के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन द्वारा रेत का परिवहन बिना वैध अभिवहन पास के किया जा रहा था, जो खनिज नियमों का उल्लंघन है।

मौके पर ही कार्रवाई करते हुए टीम ने बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर लिया। जप्त वाहन को सुरक्षार्थ फॉरेस्ट चौकी सुलियारी में खड़ा कराया गया है। वाहन मालिक के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


