Kawasaki की इन बाइक्स पर मिल रही है 34 हजार रुपए तक की छूट, जानें ऑफर और कीमत की पूरी डिटेल्स

Kawasaki India ने अपनी नई लोकप्रिय बाइक्स पर मिलने वाली छूट या Discount को कुछ और समय के लिए बढ़ा दिया है। इसमें 650 और Z650RS जैसे मॉडल शामिल हैं। इन दोनों ही बाइक्स पर मिलने वाला यह डिस्काउंट ऑफर 31 मार्च तक लागू रहेगा।

छूट की जानकारी

यह शानदार छूट केवल MY25 (मॉडल ईयर) वाले स्टॉक्स पर दी जा रही है। इसके अलावा Z650R की कीमत में सीधे 34,000 रुपए की कटौती की गई है। अब इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपए हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ Z650 पर भी 27,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है जिससे इसकी कीमत 6.99 लाख रुपए रह गई है।

ऑफर से जुड़ी जरूरी बातें

AUTOCAR INDIA के मुताबिक, अधिक किफायती Z650 की कीमत में 27,000 की कटौती की गई है जिससे इसकी कीमत 6.99 लाख रुपए हो गई है। साध ही, ध्यान रखें कि यह ऑफर केवल 31 मार्च तक ही वैध है। सटीक जानकारी और स्टॉक की उपलब्धता जानने के लिए अपने नजदीकी Kawasaki डीलक से संपर्क करना सबसे अच्छा विकल्प रहेगा।

दोनों बाइक्स के इंजन

Z650 और Z650RS दोनों ही बाइक्स में एक जैसा पावरफुल इंजन मिलता जो अब नए E20 मानकों के पूरी तरह अनुकूल है। इससें लिक्वड-कूल्ड 649cc ट्विन सिलिंडर इंजन लगा है। यह इंजन 68hp की पावर और 64nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप और असिस्ट क्लच की सुविधा भी दी गई है।

सबसे खास बात ही कि अपनी कीमत के मामले में Kawasaki की इन 650cc बाइक्स का फिलहाल कोई सीधा मुकाबला नहीं है क्योंकि इस कैटेगरी की ज्यादातर अन्य बाइक्स अब बड़े 750-800cc इंजन के साथ आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *