गर्मियों का मौसम सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि हमारी कारों के लिए भी काफी चुनौती भरा समय होता है। गर्मियों के मौसम में देश के कई हिस्सों में तो तापमान 50 तक पहुंच जाता है। जब पारा इतना ज्यादा हो तो धूप में खड़ी कार एक भट्टी जैसी बन जाती है। यहां बताए गए 5 तरीकों को अपना कर आप अपनी कार को ठंडा रख सकते है।
AC चलाने का सही तरीका
तपती धूप में खड़ी कार के अंदर बैठते ही तुरंत AC चलाने की गलती न करें। सबसे पहले कार के दरवाजा या खिडकियां खोल दें जिससे अंदर की गर्मी बाहर निकल सके। लगभग 1 मिनट के बाद जब कबिन का तापमान नॉर्मल हो जाए कब खिड़कियों को बंद करके AC शुरू कर दें। पहले इसे लो या मीडियम पर चलाएं और फिर धीरे-धीरे कूलिंग बढ़ाएं।
बोनट की देखभाल
भीषण गर्मी में कार के इंजन को ठंडा रखना बहुत बड़ी चुनौती होती है। सबसे पहले कूलेंट के लेवल पर नजर रखें और इसे समय-समय पर टॉप-अप करते रहें जिससे इंजन ओवरहीट न हो। इंजन ऑयल की स्थिति भी जांच लें और अगर सर्विसिंग का समय नजदीर है तो इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि फ्रेश ऑयल गर्मी को कम करता है।
कार का इंटीरियर
सीधी धूप से न केवल कार का पेंट बल्कि डैशबोर्ट और प्लास्टिर पार्ट्स पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके लिए विंडशील्ड का इस्तेमाल करें, यह केबिन का तापमान कम रखने में मदद करता है। डैशबोर्ड की सेफ्टी के लिए सनशेड लगाने से डैशबोर्ड और प्लास्टिक के हिस्से वक्त से पहले पुराने नहीं दिखते।
अगर आपकी कार में लेदर सीट्स हैं तो वे धूप में जल्दी तप जाती हैं। ऐसे में फैब्रिक सीट कवर्स लगाना एक समझदारी भरा फैसला है।
सही पार्किंग सबसे बड़ी सुरक्षा
हमेशा ही कोशिश करें कि आप अपनी गाड़ी किसी छायादार जगह पर खड़ी करें। अगर आप किसी पेड़ की छांव मिल जाए तो वह सीधी धूप में गाड़ी खड़ी करने से कहीं बेहतर है। अगर कहीं छाया न मिले तो कार कवर को इस्तेाल करें। यह न केवल कार का पेंट को फीका होने से बचाता है बल्कि केबिन को भी ठंडा रखने में मदद रखता है।


