Maruti Jimny के ऑटोमैटिक वेरिएंट को ले आएं घर, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद देनी होगी कितनी EMI

प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Maruti Jimny की बिक्री भी भारतीय बाजार में की जाती है। मारुति की इस एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट को अगर आप खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI आपको अगले सात सालों के लिए देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Jimny कीमत

Maruti Suzuki की ओर से एसयूवी के तौर पर जिम्‍नी की बिक्री की जाती है। निर्माता इस एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट के तौर पर Zeta AT को ऑफर करती है। इस वेरिएंट को मारुति की ओर से 13.37 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 1.09 लाख रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही करीब 54 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा इस एसयूवी के लिए टीसीएस चार्ज के तौर पर करीब 13 हजार रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 15.17 लाख रुपये हो जाती है।

दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Maruti Jimny के ऑटोमैटिक वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 13.17 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 13.17 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 21193 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 13.17 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 21193 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Jimny के ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए करीब 4.48 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 19.23 लाख रुपये हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *