पिछले कुछ सालों में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सुरक्षा को सबसे जरूरी माना जाने लगा है। इसी के तहत 2023 में भारत को अपना Bharat NCAP प्रोग्राम मिला। BNCAP की रेटिंग के मुताबिक, देश की 5 सबसे सुरक्षिर कारों में 4 EV है। चौंकाने वाली बात है कि लिस्ट में सिर्फ एक पेट्रोल कार ही अपनी जगह बना पाई है।
सबसे सुरक्षित पेट्रोल कार
भारत की सबसे सेफ पेट्रोल कार है Maruti Suzuki Victoris जिसे सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। इसे BNCAP और Global NCAP दोनों से ही एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। भारत की टॉप-5 सुरक्षित कारों में इसने चौथा स्थान पाया है।
Victoris की सेफ्टी रेटिंग
अगर हम इसकी रेटिंग की बात करें तो इसे एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 31.66 अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 43 अंक मिले हैं। वहीं, GNCAP में Maruti Suzuki Victoris को एडल्ट सेफ्टी में 34 में से 33.72 अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 41 अंक मिले हैं।
सेफ्टी फीचर्स
Victoris मारुति की पहली ऐसी कार है जिसमें Level-2 ADAS दिया गया है। इसमें लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, बेहतर विजिबिलिटी के लिए 360-डिग्री कैमरा और बेहतर कंट्रोल के लिए ESC भी मिलता है।
बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट दी गई है।


