आरती वार्ड नंबर एक में सोमवार दोपहर को अपने मायके में गई थी। वहीं उसके दादा-दादी गांव प्रभुवाला में रहते हैं। अपने मां-बाप से मिलने के बाद आरती गांव प्रभुवाला में दादा-दादी के पास गए थी। यहां से रात करीब 8.30 बजे अपने माता-पिता के पास वापस जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना पाकर परिवार में मातम छा गया है। इस हादसे ने पूरे परिवार को लील लिया।