Singrauli : सरई मुख्य बाजार में भीषण सड़क हादसा, महिला पटवारी गंभीर रूप से घायल..

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत सरई मुख्य बाजार में सोमवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गया, जब एक तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि महिला पटवारी मेहू पांडेय अपनी स्कूटी से जा रही थीं, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार उनकी स्कूटी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों सवार सड़क पर जा गिरे स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका जारी जारी है।

इस पूरे मामले में सरई थाना पुलिस ने घटनास्थल पर मामले की जाँच शुरू कर दी है। बाजार क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर बड़े हादसे का कारण बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *