मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण बुधवार शाम देश के कई इलाकों में तेज हवा और बारिश ने जनजीवन के साथ हवाई सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया। वहीं आज भी उत्तर भारत के कई राज्यों में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस बारिश के मौसम में स्मार्टफोन के भीगने का भी खतरा बढ़ गया है।
कुछ लोग तो फोन के गीला होते ही उसे चावल में डाल देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये तरीका हमेशा कारगर नहीं होता। जी हां, टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, चावल नमी को पूरी तरह नहीं खींच पते हैं और कई बार इसकी वजह से फोन के अंदर धूल भी पहुंच जाती है। ऐसे में बेहतर है कि आप कुछ सही और सेफ तरीकों का इस्तेमाल करें। चलिए ऐसे ही तीन जबरदस्त तरीके जानते हैं…
सिलिका जेल पैकेट्स का करें इस्तेमाल
फोन बारिश में भीग जाए तो उसे तुरंत बंद करके सिलिका जेल पैकेट्स के साथ एक एयरटाइट डिब्बे में डाल दें। सिलिका जेल नमी को काफी तेजी से सोखने में मदद करते हैं और ये चावल से कहीं ज्यादा असरदार होते हैं। आमतौर पर ये छोटे पैकेट्स आपको जूते या इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स में भी मिल जाते हैं। जबकि अमेजन पर आपको ये 80Pcs के सिलिका जेल पैकेट्स सिर्फ 115 रुपये में मिल जाएंगे।
ठंडी हवा से फोन सुखाएं
ऐसी कंडीशन में फोन को सुखाने के लिए गलती से भी हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि गर्म हवा फोन के इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके बजाय फोन को पंखे या कूल एयर के सामने रखें। इससे फोन धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से आपका फोन सूख जाएगा।
वैक्यूम क्लीनर का लें सहारा
इसके अलावा अगर आपके घर में कॉम्पैक्ट साइज वाला वैक्यूम क्लीनर है तो उससे आप फोन के पोर्ट्स और स्पीकर्स के पास की नमी को खींच सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इसे सावधानी से यूज करें और फोन के ज्यादा पास भी लेकर आ आएं।


