वीवो जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी Vivo Y600 Pro के नाम से इस नए डिवाइस को पेश करने वाली है। ये डिवाइस अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होगा। उम्मीद है कि ये Vivo Y500 Pro के सक्सेसर के तौर पर आएगा। Y500 Pro को कंपनी ने नवंबर 2025 में पेश किया था।
वहीं, अब कंपनी ने नए वाले Vivo Y600 Pro के लॉन्च से पहले इसकी बैटरी, ड्यूरेबिलिटी और डिस्प्ले से जुड़ी अहम डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। ये भी कन्फर्म हो गया है कि Y600 Pro में अब तक के किसी भी Vivo स्मार्टफोन में मिली सबसे बड़ी बैटरी कैपेसिटी होगी। चलिए जानते हैं कि इस अपकमिंग डिवाइस में और क्या क्या खूबियां होंगी।
Vivo Y600 Pro की लॉन्च डेट
वीवो चाइना के वाइस प्रेसिडेंट Huang Tao ने एक Weibo पोस्ट में बताया है कि नया वाला Vivo Y600 Pro अगले हफ्ते 27 अप्रैल को लॉन्च होगा। उम्मीद है कि इस आने वाले हैंडसेट की सेल 30 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। ये डिवाइस कई अलग-अलग कलर ऑप्शन में आ सकता है, जिनमें Floating Gold, Bright Moon Black, Vast Blue और Starry Purple वेरिएंट शामिल हो सकता है।
मिलेगी 10,200mAh की बैटरी
कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि Y600 Pro में 10,200mAh की बैटरी मिलने वाली है, जो इसे Vivo फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बनाती है। साथ ही इस फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये 80 मिनट से भी कम टाइम में फोन को पूरी तरह से चार्ज कर देगा।
Vivo Y600 Pro लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 से लैस होगा। ये भी कन्फर्म हो गया है कि इसमें आई-केयर फीचर्स के साथ 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलने वाला है। हैंडसेट धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग ऑफर करेगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Vivo Y600 Pro के संभावित स्पेक्स
कुछ हालिया लिस्टिंग और रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन में 6.83-इंच का OLED पैनल मिल सकता है। इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर होने की संभावना है। साथ ही फोन में 12GB तक की RAM और 512GB की स्टोरेज मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए Y600 Pro में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।


