मुलुंड स्टेशन पर रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: पत्नी को लोकल ट्रेन के आगे धकेलने वाला पति सूरत से गिरफ्तार

 मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन के सामने पत्नी को धकेल कर हत्या करने वाले गुजरात के सूरत से एक 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार की घटना के बाद राजू कुमार गुप्ता अपने छोटे बेटे के साथ फरार हो गया था। मृत महिला की पहचान पुष्पा गुप्ता के रूप में हुई है।

घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। महिला के भाई कमलेश कुमार गुप्ता के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसलिए, वह अपनी बहन को उनके पैतृक स्थान उत्तर प्रदेश वापस ले जाने के लिए मुंबई आया था।

शनिवार को जब वे जाने वाले थे, तब राजू और पुष्पा के बीच फिर से तीखी बहस हुई। इसके बाद वह पुष्पा और उसके बेटे को लेकर मुलुंड स्टेशन पहुंचा।

सशस्त्र बल में कार्यरत कमलेश को याद आया कि वह अपना पहचान पत्र भूल गया है। उसे लेने के लिए अपने भतीजे के साथ राजू कुमार के घर वापस गया। गुस्से में आकर राजू ने उन्हें घर के अंदर बंद कर दिया।

इसके बाद आरोपित रेलवे स्टेशन पहुंचा और प्लेटफार्म नंबर एक पर अपनी पत्नी को देखकर उसे आती हुई लोकल ट्रेन के सामने धक्का देकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *