किसानों को अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की खूबियां बताएगी BJP, हरियाणा के सभी जिलों में होगा सम्मेलन

2.3kViews
1518 Shares

 भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर कांग्रेस तथा विपक्षी नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोप से किसान भ्रमित नहीं हो इसके लिए भाजपा हरियाणा में हर जिला में किसान सम्मेलन सोमवार से करने जा रही है।

सम्मेलन में किसानों के साथ-साथ आर्थिक विशेषज्ञ और भाजपा नेता किसानों को बताएंगे कि समझौता करते वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसान हित सर्वोपरि की बात को ध्यान रखा गया है। कृषि और डेयरी क्षेत्र का इसका अंश नहीं बनाया गया है। किसानों को इस समझौते से फायदा ही होने वाला है, नुकसान बता विपक्षी दलों के नेता उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

हालांकि, समझौते के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय उद्योग तथा वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल संसद सत्र के दौरान ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि कोई बड़ी वस्तु भारत के बाजार में अचानक नहीं आएगी। उन्होंने कहा था कि हमारी सभी मुख्य फसलें, मुख्य अनाज, फल और डेयरी उत्पाद सुरक्षित हैं और किसी भी ऐसे क्षेत्र के लिए बाजार नहीं खोला गया है, जो भारतीय किसानों के लिए नुकसानदेह हो सके।

उन्होंने कहा था टैरिफ कम होने से हमारे चावल, मसालों और टेक्सटाइल के निर्यात को बल मिलेगा और जब टेक्सटाइल एक्सपोर्ट बढ़ेगा तो इसका सीधा लाभ कपास उगाने वाले हमारे किसानों को होगा। बता दें कि हरियाणा से कपास और चावल का निर्यात पहले भी हरियाणा से होता आया है।

सम्मेलन में किसानों को बताया जाएगा कि टैरिफ कम होने से किसानों को लाभ मिलेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बजट की खूबी बताने के लिए पहले से पार्टी हर क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *