कासगंज में नए एसपी ओमप्रकाश सिंह ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था पर जोर

जिले में तैनात एसपी अंकित शर्मा का शुक्रवार की देर रात स्थानांतरण हो गया। उन्होंने शनिवार की दोपहर कायाभार छोड़ दिया और बदायूं के एसएसपी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके स्थान पर लखनऊ में एसपी लाजिस्टिक्स विभाग से ओमप्रकाश सिंह ने देर शाम जिले में पहुंचकर कारभार ग्रहण कर लिया है।

एसपी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस कार्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सरकार की कानून व्यवस्था संबंधी नियमों को प्राथमिकता देने की बात कही है। साथ ही अपराध नियंत्रण करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण के दौरान एएसपी सुशील कुमार, सीओ सदर अंचल चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *