उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आज तड़के भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया। खराब मौसम का फायदा उठाकर आतंकियों का एक समूह भारतीय सीमा में दाखिल होने की फिराक में था। हालांकि, सेना के जवानों ने संदिग्ध हलचल देखते ही मोर्चा संभाला और घुसपैठ के प्रयास के विफल कर दिया।
वहीं, गोलीबारी के दौरान एक आतंकी के ढेर होने की भी सूचना है।


