इंटरनेट मीडिया में लाइव आकर उत्तराखंड की एक और ब्लॉगर ने दी धमकी, जंगल में सुसाइड करने पहुंची

बिग बॉस फेम और उत्तराखंड के फेमस ब्लॉगर अनुराग डोभाल के बाद अब एक और ब्लॉगर ने लाइव आकर सुसाइड करने की धमकी दी।

इंटरनेट मीडिया में लाइव आकर ब्लॉगर ज्योति अधिकारी रानीबाग में सुसाइड करने पहुंच गई। इसका पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ज्योति को पकड़ लिया है। इंटरनेट मीडिया में लाइव आकर ज्योति ने पुलिस और एक ब्लॉगर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

शनिवार की शाम ब्लॉगर ज्योति अधिकारी सुसाइड करने रानी बाग स्थित शीतला माता मंदिर के जंगल पहुंची। यहां रोते हुए ज्योति ने तमाम आरोप लगाए।25 मिनट से अधिक का लाइव वीडियो बनाया। पुलिस ने समय पर पहुंचकर ब्लॉगर को बचा लिया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

ज्योति ने कहा कि एक महिला ब्लॉगर उसके चरित्र पर तमाम आरोप लगा रही है लेकिन पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि सकुशल उसे बरामद कर लिया। अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला पूरी तरह ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *