कांग्रेस के साथ गठबंधन बरकरार लेकिन सत्ता में साझेदारी की कोई गुंजाइश नहीं : स्टालिन

2.0kViews
1608 Shares

 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने द्रमुक और कांग्रेस के बीच किसी तरह की दरार की खबरों को बेबुनियाद बताते हुए बुधवार को कहा कि गठबंधन पूरी तरह से कायम है।

स्टालिन ने कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा उठाए जा रहे संभावित गठबंधन सरकार के सवाल को भी खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भ्रम नहीं है। सरकार में सत्ता को साझा करना तमिलनाडु को नहीं भाता है। कांग्रेस इस बात को भली भांति जानती है।

द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ लोग केवल गठबंधन में फूट डालने के लिए सत्ता-साझा करने का मुद्दा उठा रहे हैं। यह चाल काम नहीं करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन में भ्रम की अफवाहें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति अपने व्यक्तिगत संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘मैं उन्हें भाई मानता हूं और वह भी मुझे उसी नजर से देखते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *