24-कैरेट सोने की ड्रेस, 400 करोड़ का खर्च… वो फिल्म जिसे बनाते-बनाते कंगाल हुए मेकर्स, जल्दबाजी में हुई रिलीज

 कुछ फिल्मों के नसीब में ही मुश्किलें होती हैं। फिल्म मेकिंग में इतनी रुकावटें आती हैं कि वे बनते-बनते रह जाती हैं और कुछ बनकर भी मेकर्स को कंगाल कर जाती हैं। 63 साल पहले एक ऐसी ही फिल्म आई थी जो हिट तो रही लेकिन डिजास्टर भी।

सुनने में अजीब लग रहा होगा कि ऐसे कैसे हुआ कि कोई फिल्म हिट भी हो और डिजास्टर भी। मगर ऐसा था। साल 1963 में आई क्लियोपेट्रा (Cleopatra) इतिहास की पहली फिल्म है जो एक ही समय में हिट और डिजास्टर रही। यह फिल्म पर मेकर्स ने इतना पैसा खर्च कर दिया कि यह प्रोडक्शन दिवालिया होने के कगार पर आ गया।

सबसे ज्यादा थी एक्ट्रेस की फीस

मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा VII पर आधारित हिस्टोरिकल ड्रामा क्लियोपेट्रा सबसे चर्चित फिल्म रही। इस फिल्म का निर्माण 20th सेंचुरी फॉक्स के बैनर तले किया गया था। इस फिल्म को बनाने में करीब 5 साल लगे। उस वक्त की सबसे कामयाब एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर को फिल्म के लिए कास्ट किया गया था। इसके लिए उन्हें 1 मिलियन डॉलर (9.17 करोड़ रुपये करीब) फीस मिली थी।

फिल्म से निकाले गए थे डायरेक्टर

इस फिल्म को बड़े लेवल पर बनाया जा रहा था। रूबेन मामौलियन फिल्म के डायरेक्टर थे। धीरे-धीरे काम हो रहा था, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ रहा था, बढ़ रहा था तो सिर्फ फिल्म का बजट। आखिर में मामौलियन को हटाया गया और फिर डायरेक्शन की कमान जोसेफ एल मैनक्यूविक्ज ने संभाली। मामौलियन ने जितनी भी फिल्म की शूटिंग की, उसमें सिर्फ 10 मिनट का सीन ही इस्तेमाल करने लायक था।

कंगाल होने वाले थे मेकर्स

मैनक्यूविक्ज ने फिर से फिल्म को रीशूट किया। मेकर्स के पास पैसे खत्म हो गए थे और प्रोडक्शन हाउस दिवालिया होने की कगार पर खड़ा हो गया था। मैनक्यूविक्ज को थोड़ा और वक्त चाहिए था, ताकि वह अच्छे से कहानी को फिर से लिखे और बनाए। मगर पैसे इतने खत्म हो गए थे कि मेकर्स ने कहा कि इसे जल्दी खत्म करने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *