भारत की खाड़ी शहरों से 58 उड़ानें शुरू, पश्चिम एशिया का एयरस्पेस बंद

भारतीय एयरलाइनों ने पश्चिम एशिया में फंसे भारतीय यात्रियों को वापस लाने के लिए बुधवार को 58 उड़ानों का संचालन करने की पहल की है, जबकि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया का अधिकांश क्षेत्रीय एयरस्पेस बंद या प्रतिबंधित है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा,”भारतीय एयरलाइनों ने 4 मार्च को 58 उड़ानें भेजीं, जिसमें 30 उड़ानें इंडिगो ने और 23 एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की हैं। एअर इंडिया ने जेद्दा से दिल्ली और मुंबई के लिए अपनी नियमित उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई है।

एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने दुबई और फुजैराह सहित खाड़ी शहरों से कई विशेष उड़ानें संचालित करने की तैयारी की है। उड़ानें नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोच्चि, अहमदाबाद और तिरुअनंतपुरम जैसे हवाई अड्डों पर उतर रही हैं।

हालांकि, यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे या अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर न जाएं जब तक कि उन्हें उनकी एयरलाइन द्वारा सीधे संपर्क नहीं किया गया हो। दुबई का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुला है। एमिरेट्स और इंडिगो ने कुछ उड़ानें संचालित की हैं। मंत्रालय एयरलाइनों के साथ निरंतर संपर्क में है।

भारत-अमेरिका के बीच हवाई टिकटें सौ प्रतिशत महंगी

पश्चिम एशिया संकट के चलते अमेरिका और भारत के बीच कई प्रमुख मार्गों पर हवाई किराए में तेजी से वृद्धि हुई है। यह बाधा पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में संघर्ष की बढ़ती स्थिति के कारण उत्पन्न हुई है, जो सामान्यत: दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई गलियारों में से एक है।

पश्चिम एशिया पारंपरिक रूप से अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और आस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख महाद्वीपों को जोड़ता है। गूगल फ्लाइट्स के डाटा के अनुसार, न्यूयार्क, शिकागो और न्यूयार्क जैसे शहरों को मुंबई और नई दिल्ली से जोड़ने वाले मार्गों पर किराए में तेज वृद्धि देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *