होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से 10 प्रतिशत महंगा हुआ कच्चा तेल, भारत पर कितना असर?

 रविवार को ओवर द काउंटर ब्रेंट क्रूड आयल 10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल हो गया। हालांकि, विश्लेषकों ने आशंका जताई है कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद क्रूड की कीमतें 100 डॉलर तक बढ़ सकती है।

कच्चे तेल में ओवर द काउंटर का मतलब है कि जब खरीदार और विक्रेता किसी केंद्रीय एक्सचेंज (जैसे एमसीएक्स या एनवाईएमईएक्स) के बजाय सीधे आपस में सौदा करते हैं। यह एक विकेंद्रीकृत व्यापार है, जहां डिलीवरी की तारीख, तेल की मात्रा और कीमत को दोनों पक्ष अपनी सुविधा अनुसार तय करते हैं।

रविवार होने के चलते वायदा कारोबार बंद है। आइसीआइएस में ऊर्जा और रिफाइनिंग के निदेशक अजय परमार ने कहा, ”हालांकि सैन्य हमले स्वयं तेल की कीमतों को बढ़ाने में सहायक हो रहे हैं, लेकिन ताजा तेजी होर्मुज जलडमरूमध्य का बंद होने के चलते आई है।”

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दी चेतावनी

ईरान द्वारा जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के खिलाफ चेतावनी देने के बाद ज्यादातर टैंकर मालिकों, तेल की बड़ी कंपनियों और ट्रेडिग हाउस ने कच्चे तेल, फ्यूल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) की शिपमेंट को होर्मुज स्ट्रेट के जरिये रोक दिया है। दुनिया भर में 20% से ज्यादा होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *