ट्रक चालक की बेटी बनी सिटी टॉपर: नैंसी ने रचा इतिहास, टॉप-3 में सुबोध और यश

 शिक्षा और वाणिज्य के केंद्र कानपुर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यहां की प्रतिभा का कोई सानी नहीं है। द इंस्टीट़्यूट आफ चार्टड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आइसीएआइ) द्वारा जारी चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा परिणामों में कानपुर की नैंसी तिवारी, सुबोध गुप्ता और यश अग्रवाल ने सिटी टापर्स की सूची में अपनी जगह बनाकर शहर को गौरवान्वित किया है।

कानपुर की ‘टाप-3’ मेधा सूची

नैंसी तिवारी (प्रथम): नैंसी ने पूरे शहर में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया। इंदिरानगर के पास मकड़ी खेड़ा में रहने वाली नैंसी के पिता अनूप तिवारी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक हैं। पहली बार में ही सीए की सिटी टापर बनने वाली नैंसी ने शुरुआती दिनों से ही अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान केंद्रित किया और निरंतरता को बनाए रखते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

सीए की इंटरमीडिएट परीक्षा में वह सिटी टापर्स सूची में शामिल रही हैं। सफलता की सूचना पर उनके अकबरपुर देहात स्थित गांव में भी खुशी का माहौल है। नैंसी ने बताया कि वह शहर की सीए ज्योति यादव के साथ काम कर रही हैं। अगला लक्ष्य किसी अच्छी कंपनी में नौकरी शुरू करना है। शहर में दूसरा स्थान सुबोध गुप्ता का और तीसरा स्थान यश अग्रवाल को मिला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *