गाजीपुर में विभूति एक्सप्रेस पर पथराव में महिला यात्री घायल, दो आरोपित मौके से गिरफ्तार

2.4kViews
1558 Shares

प्रयागराज से हावड़ा जा रही विभूति एक्सप्रेस 12334 डाउन ट्रेन के कोच एस-वन पर पत्थर फेंकने से सफर कर रही महिला को चोटें आईं। घटना का पता चलने परआरपीएफ ने पथराव के आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार कर डीडीयू रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

प्रयागराज से हावड़ा जाने वाली डाउन 12334 विभूति एक्सप्रेस ट्रेन के जमानियां स्टेशन से खुलने के उपरांत किसी व्यक्ति ने कोच संख्या एस-1 पर पत्थर फेंक दिया, जिससे उक्त कोच के बर्थ संख्या 28 पर यात्रा कर रही महिला यात्री के सिर में चोट आई है। आरपीएफ ने पत्थर फेंकने वाली की तलाश शुरू की।

जमानियां स्टेशन से लगभग 500 मीटर दूरी पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में शराब के नशे में पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा। दोनों ने बताया कि बिहार से शराब पीने व लेने के लिए आए थे। शराब पीते समय आपस में विवाद होेने पर दोनों एक दूसरे पर पत्थर चलाने लगे, उसी दौरान ट्रेन के बोगी पर पत्थर लग गया। रेलवे पुलिस ने सुनील कुमार व पिंटू कुमार निवासी अरियाव थाना कृष्णाब्रह्म जिला बक्सर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *