क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल मुद्रा Bitcoin लगभग 5% उछलकर 68,000 डॉलर के करीब पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन करीब 68,382 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। मजबूत ETF इनफ्लो और शॉर्ट कवरिंग ने इस तेजी को सहारा दिया।
दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी 9.29% की तेज रैली देखने को मिली और यह 2,069 डॉलर तक पहुंच गई। इसके अलावा प्रमुख ऑल्टकॉइन्स जैसे XRP, BNB, Solana, Tron, Dogecoin, Cardano और Hyperliquid में पिछले 24 घंटों में 11% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
ETF इनफ्लो और शॉर्ट लिक्विडेशन से मिला सपोर्ट
डेल्टा एक्सचेंज की रिसर्च एनालिस्ट रिया सहगल के मुताबिक, बाजार में यह रिकवरी स्ट्रक्चरल डिमांड और शॉर्ट-टर्म पोजिशनिंग की वजह से आई है। बिटकॉइन ने 62,000 डॉलर के डिमांड जोन से उछलकर 68,000–70,000 डॉलर के दायरे की ओर रुख किया। स्पॉट बिटकॉइन ETFs में 257 मिलियन डॉलर का नेट इनफ्लो जनवरी के बाद सबसे बड़ा रहा।
इसके अलावा 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा के शॉर्ट लिक्विडेशन ने भी बाजार को ऊपर की ओर धकेला। वैश्विक स्तर पर जोखिम लेने की क्षमता (रिस्क एपेटाइट) में सुधार, बॉन्ड यील्ड का स्थिर होना और आसान वित्तीय परिस्थितियों की उम्मीद ने क्रिप्टो जैसे लिक्विडिटी-सेंसिटिव एसेट्स को समर्थन दिया है।


